उत्तराखंड:- गैरसैंण में होगा बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख होगी तय,

उत्तराखंड:- गैरसैंण में होगा बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख होगी तय,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

उत्तराखंड सरकार ने तय कर लिया है कि वह इस बार का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में करेगी। सत्र कब होगा, इस बारे में आगामी कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बार के बजट पर सभी की निगाहें लगी हैं। प्रदेश सरकार के इस बजट को चुनावी बजट के तौर पर देखा जा रहा है।
सत्र के जरिए एक बार फिर प्रदेश सरकार गैरसैंण के एजेंडे पर अपने कदम मजबूती से रखने का इरादा जताने का प्रयास करेगी। गैरसैंण में अवस्थापना विकास से जुड़ीं घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री अब दो बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी के बाद मुख्यमंत्री वहां 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। अब सरकार वहां बजट सत्र के दौरान भी अपने गैरसैंण के एजेंडे को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब चार साल के दौरान प्रदेश सरकार के गैरसैंण पर लिए गए निर्णयों के बारे में कराए गए एक सर्वे के नतीजे सरकार को उत्साहित करने वाले हैं। पहाड़ और मैदान दोनों ही स्थानों पर जनराय गैरसैंण के विकास को लेकर लिए गए फैसलों के पक्ष में बताई जा रही है।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-प्रदेश में भृष्ट अधिकारियों पर सख्त त्रिवेंद्र सरकार, सिविल सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय पर बड़ी कार्यवाही,

Tue Jan 19 , 2021
उत्तराखंड:-प्रदेश में भृष्ट अधिकारियों पर सख्त त्रिवेंद्र सरकार,सिविल सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय पर बड़ी कार्यवाही,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय को देहरादून के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से हटा दिया है। उन्हें नई तैनाती होने तक बाध्य प्रतीक्षा […]

You May Like

advertisement