लापता बच्चे का मिला शव क्षेत्र में सनसनी,शहर के समीप घटना से जुटी रही भीड़, शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी हाईडिल चौराहा से थोड़ी दूर पर ही सात वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिधारी के पठान टोली निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाज़ेब अली एक दिन पूर्व से लापता था। उसके लापता होने का पोस्ट भी लगाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस भी जानकारी करने में जुटी थी। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार को सुबह शाज़ेब की लाश मिलने से सनसनी मच गई। भीड़ वाले इलाके के समीप लाश मिलने से लोगों का हुजूम जुट गया। दुकान खुलने के समय जानकारी होने पर और भी ज्यादा भीड़ हो गई। सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों को किनारे हटाया गया। पुलिस लगातार लोगों को कंट्रोल कर रही थी। जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। परिजनों से जानकारी की जा रही थी। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल जारी थी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदि कर्मयोगी अभियान ने सँवारा जीवनटमाटर की लालिमा से खिला भविष्य महज 50 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर, मंगली दीदी बनीं महिलाओं की प्रेरणा

Thu Sep 25 , 2025
कोरिया 25 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा भरी है। सोनहत विकासखंड के छोटे से गाँव अंगवाही की मंगली दीदी ने इसी योजना का लाभ उठाकर टमाटर उत्पादन के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी […]

You May Like

Breaking News

advertisement