![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220322-WA0020-1024x768.jpg)
फिरोजपुर 22 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-
मानवता की सेवा में समर्पित है फिरोजपुर वेलफेयर क्लब रजि: द्वारा एक लावारिस व्यक्ति के शव का दाह संस्कार किया गया इसकी जानकारी देते हुए क्लब के चेयरमैन प्रवीण मल्होत्रा, प्रधान अरुण शर्मा, महासचिव पृथ्वीराज मोंगा ने बताया कि यह शव जीआरपी पुलिस द्वारा क्लब को दिया गया था एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति मृत अवस्था में बस्ती टैंकां वाली के पास मिला था पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति अकेला ही रहता था तथा भीख मांग कर अपना गुजारा करता था इस व्यक्ति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी पुलिस द्वारा शव को पहचान के लिए सिविल हॉस्पिटल में रखवाया गया था परंतु इसकी पहचान नहीं हो सकी पहचान नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा इसके दाह संस्कार के लिए फिरोजपुर वेलफेयर क्लब को सूचित किया गया सूचना मिलने पर क्लब के सदस्यों द्वारा शव को पोस्टमार्टम परिसर से उठाया गया शिवभूमि श्मशान घाट में इसका दाह संस्कार पूरे धार्मिक रीति रिवाज द्वारा किया गया इस कार्य में संजीव कटारिया बलजीत सिंह कुलदीप मैनी दीपक गुप्ता पिंटू जायसवाल राजू खेड़ा अशोक यादव संजीव गुप्ता मनमोहन कालिया अंकू बजाज अशोक अरोड़ा इत्यादि शामिल थे