युवक का फंदे से लटका मिला शव:काम से लौटकर कमरे में गया था सोने, अंदर से दरवाजा किया था बंद

युवक का फंदे से लटका मिला शव:काम से लौटकर कमरे में गया था सोने, अंदर से दरवाजा किया था बंद

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गों गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बड़गों गांव निवासी संदीप गौड़ (32) पुत्र इंदल गौड़ के रूप में हुई है। संदीप अजगैबा घाट के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर रहकर उसकी देखरेख करता था। परिजनों ने बताया कि संदीप की पत्नी पिंकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करती है। पिंकी नाइट ड्यूटी के लिए गई थी। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे संदीप अपने काम से लौटकर सीधे कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। गुरुवार सुबह जब भट्ठे पर कार्य करने वाले कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान उसकी पत्नी पिंकी भी वहां पहुंच गई। सभी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे के पास बने एक छोटे छेद से अंदर झांकने पर देखा गया कि संदीप का शव पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटक रहा था। #घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर में सभी चौक-चौराहे को महाभारत की थीम पर सजाया जायेगा : सुभाष सुधा

Fri Oct 10 , 2025
शहर में सभी चौक-चौराहे को महाभारत की थीम पर सजाया जायेगा : सुभाष सुधा शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लाइटिंग व लड़ीयां से होगी सजावटनगर परिषद कार्यालय में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अधिकारियों व पार्षदों के साथ किया शहर के विकास पर मंथन। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement