कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केन्द्र की डीन ने प्राध्यापकों के साथ किया गौठानों का भ्रमण, समूहों को गर्मी में गौठानों में केचुओं की देखभाल के बताए वैज्ञानिक तरीके

जांजगीर चांपा, 13 अप्रैल ,2022/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जांजगीर की अधिष्ठाता डॉ. अंबिका टंडन और प्राध्यापकों की टीम ने आज नवागढ़ और बलोदा विकास खंड के विभिन्न गौठानों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौठानों में महिला समूहों को ग्रीष्म ऋतु में केंचुओं को सुरक्षित रखने उनकी देखभाल की वैज्ञानिक और व्यावहारिक विधि की जानकारी दी।
कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र की डीन डॉ अंबिका टंडन के नेतृत्व में आज ग्राम सेमरा विकासखंड नवागढ़ तथा ग्राम अमोरा विकासखंड अकलतरा के गौठानों का भ्रमण किया गया। डॉ. टंडन ने गौठानों में गर्मी के मौसम में केंचुओं की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल की ब्यावहारिक जानकारी समूह को दी। जिसे अपनाने से केंचुओ की मृत्युदर कम हो जाती है। डॉ,बी सक्सेना, डॉ,एस एस पैकरा और डॉ, पी एस कुसरो द्वारा केंचुए और केंचुआ खाद उत्पादन के उन्नत तकनीक की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान महिला स्व सहायता समूह, मातृ शक्ति एकता महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दुर्गेश कुमार यादव, श्री सी. वी. बंजारे और ग्राम सचिव श्री लक्ष्मी यादव उपस्थित थे ।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>"उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में मिशन कर्मयोगी अभियान का प्रारंभ"</em>

Wed Apr 13 , 2022
“प्रशिक्षुओं को अगले कार्यक्रमों हेतु किया गया प्रशिक्षित” फिरोजपुर 13 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- मिशन कर्मयोगी योजना, 2022 माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार की एक दूरदर्शी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की योग्यता को उन्नत करना है । इस योजना के माध्यम से […]

You May Like

advertisement