कनौज:सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत , गांव पहुंचा शब , मचा कोहराम , दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कन्नौज

सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत , गांव पहुंचा शब , मचा कोहराम , दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज। चपुन्ना चौकी क्षेत्र के सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। 4 साल पहले फौज से रिटायर होकर सैफई मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। बीवी बच्चों के साथ इटावा में मकान बनाकर रह रहे थे। कल शाम को ड्यूटी कर घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घर के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आज उनका शब उनके पैतृक गांव मुखड़ा पहुंचा। समाचार सुनते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया। गांव निवासी विजय कुमार उर्फ भोले दुबे उम्र 42 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र फौज से रिटायर थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना लगते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। वृद्ध माता पिता मुन्नी देवी , सुरेश चंद का अपने पुत्र का शब देख बेसुध हो गए। पत्नी संगीता , बेटा अवषेश कुमार, बेटी मनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार , राम अवतार सिंह भदौरिया, रविंद्र कुमार, सिपी मिश्रा , राघवेंद्र अग्निहोत्री , हवलदार अरविंद कुमार , जवाहर सिंह , रामसहाय सहित कई लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵੱਲੋਂ ਜੂਨ ਮਹੀਨਾ ਮਲੇਰੀਆ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸੇ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਚੰਗਾਲੀ ਕਦੀਮ ਸੈਂਟਰ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮਲੇਰੀਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ</em>

Mon Jun 13 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 13 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement