जहरीले कीड़े के काटने से अधेड़ की मौत परिजनों में मचा कोहराम

जहरीले कीड़े के काटने से अधेड़ की मौत परिजनों में मचा कोहराम
✍️कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज । हसेरन विकासखंड क्षेत्र के गांव में जहरीले कीड़े के काटने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता लग गया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विकासखंड क्षेत्र के जलालपुर ककलई गांव निवासी महेश प्रताप उम्र 57 वर्ष पुत्र राजेश्वर दयाल आज सुबह खेत बैगन तोड़ रहे थे तभी अचानक जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान है। खेती-बाड़ी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र मलखान सिंह राजवीर दो बेटी रवि रजनी है। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। वह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना लगते ही तिर्वा तहसीलदार अनिल कुमार सरोज मौके पर पहुंचे परिजनों से वार्ता कर आर्थिक सहायता की धनराशि देने की बात कही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अपहरण और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Thu Aug 18 , 2022
अयोध्या;————-अपहरण और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार।*मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याबीकापुर पुलिस सर्किल के हैदर गंज थाने की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव द्वारा बताया गया कि हैदरगंज थाने के उपनिरीक्षक […]

You May Like

advertisement