जिताऊ दलों की चौख्टो पर मत्था टेकने लगे हैं दलबदलू

निट्ठल्ले, निकम्मे ,कमीशनखोर, लूट खसोट के बल अपनी कमाई दौलत को सुरक्षित और संरक्षित करने की मंशा रखने वाले तथा विधायक निधि को अपने बाप की दौलत समझ कर पचास से साठ प्रतिशत कमीशन बेशर्मी और बेहआई से घोटने वाले 2022 के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर जिताऊ राजनीतिक दलों की चौखटो पर जम कर मत्था टेक रहे हैं। ऐसे बहुरूपियों से आम जनमानस को तथा लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था रखने वालों को सतर्क और सावधान रहना चाहिए। न सिद्धांत न वसूल हर चुनाव में चुनावी मौसम और मिजाज भाॅप कर दलबदल करने वाले दलबदलूओ को सबक सिखाये बिना हम वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना नहीं कर सकते हैं। वास्तव में सिद्धांतविहिन विचारविहन दलबदल के मास्टर माइंड तथाकथित राजनेता मर्यादाओ मूल्यों की राजनीति करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बसुन्धरा पर राजनैतिक कोढी और सामाजिक कोढी के समान है।

मनोज कुमार सिंह प्रवक्ता
बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह मऊ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰਿਹਾ ਪੂਰਨ ਬੰੰਦ

Tue Sep 28 , 2021
ਇੰੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਪੰਥਕ ਦਲ ਤੇ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਰੋਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 27 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਕਿਸਾਨੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਘੇਰੀ ਬੈਠੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਥੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਆਡਾ ਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਥੇ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦੀ ਦਿੱਤੀ […]

You May Like

advertisement