भाजपा विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मिलकर UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने की मांग की

उत्तराखंड देहरादून
भाजपा विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मिलकर UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने की मांग की,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री ने छात्रहित में दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

देहरादून। भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर छात्रहित में UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने पर विचारा का आग्रह किया। उनके द्वारा अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां और सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकरण को लेकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया गया।

सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से हुई मुलाकात में भाजपा विधायक खजान दास , दिलीप सिंह रावत , विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान , मोहन सिंह बिष्ट , रेणु बिष्ट शामिल रहे। विधायकों द्वारा सौंपे ज्ञापन पत्र में हाल में संपन्न स्नातक स्तरीय UKSSSC परीक्षा को छात्रहित में निरस्त करने पर विचार करने का आग्रह किया गया।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खजान दास ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री का अब 25,300 लोगों को सरकारी नियुक्ति देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कहा कि जब पेपर लीक का मामला सामने आया तो आप बड़ा मन करके छात्रों के बीच गए और उनकी भावनाओं के अनुसार सीबीआई जांच की घोषणा की। उस समय भी मुख्यमंत्री द्वारा विश्वास दिलाया गया था कि यदि छात्रों के भविष्य को देखते हुए आगे जो भी कदम जरूरी होंगे उन्हें उठाया जाएगा। इस मौके पर सभी विधायकों ने एक स्वर में छात्रों को प्रदेश और देश का भविष्य बताते हुए अनुरोध किया कि हम सब की इच्छा है कि छात्रों के मन में किसी भी तरह की शंका न रहे इसलिए पूर्व में संपन्न हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त किया जाए। इससे पूर्व भी परीक्षा में हुई नकल प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी जांच की संस्तुति की गई हैं ताकि कहां गड़बड़ी हुई और कौन उसका जिम्मेदार है उन्हें सामने लाया जाए। लेकिन एक भी छात्र के मन में परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर किसी प्रकार का संदेह न हो इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में गए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि हमारे द्वारा मुख्यमंत्री का सीबीआई जांच के ऐतिहासिक निर्णय पर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी अपने अपने क्षेत्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके परिजनों से बातचीत हुई है। जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारे द्वारा छात्रों, युवाओं की भावनाओं से सरकार को अवगत कराया गया है। हम सबकी चिंता है कि तमाम छात्र जिन्होंनेपरीक्षाएं दी है या फिर जो भविष्य में इनमें सफल होंगे, उनके प्रयासों को लेकर किसी तरह का संदेह उत्पन्न ना हो। इसलिए पार्टी की तरफ से छात्रहित में इस परीक्षा को निरस्त करने पर विचार करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री से मिलने वालों में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपात सेवाओं को मिलेगी फ्री वे -त्यौहारों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए खास इंतजाम

Sat Oct 11 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआपात सेवाओं को मिलेगी फ्री वे -त्यौहारों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए खास इंतजाम,सागर मलिक उत्तराखंड में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सचिव, गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं यातायात निदेशालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement