उत्तराखंड: नवनिर्वाचित जिला एवं नगर के पदाधिकारी के शिष्ट मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा,

राजकुमार केसरवानी


अल्मोड़ा
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नवनिर्वाचित जिला एवं नगर के पदाधिकारियों के शिष्ट मंडल ने अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।‌ ज्ञापन में बताया कि विदित है कि जल्दी ही हिन्दुओं के त्यौहार होली का उत्सव आने वाला है। ऐसे में आजकल त्यौहारों का बहाना बनाकर युवा पीढ़ी नशे का सेवन कर रही है। जब किसी ग्राहक के द्वारा बुक सेलर, दवाईयों की दुकान से स्वास्थ्य उपचार के बहाने कैसीडिल, कोरेक्स, बाम, व्हाइटनर आदि चीजें खरीदकर नशे के रूप इसका उपयोग किया जाता है। जिससे व्यापारी अनजान रहता है। इसके उपरान्त व्यापारी को दोषी समझकर बार-बार पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। अगर वास्तव में व्यापारी गुनाहगार है तो व्यापारी और व्यापार मण्डल को विश्वास में लेकर बातचीत करनी चाहिए। एकतरफा कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि लम्बे समय से कोतवाली पुलिस द्वारा ना ही गश्त लगायी जा रही है और ना ही पुलिस वीट दिखायी दे रही है। जिसमें निवेदन किया है कि सोनी होटल से जाखनदेवी तक व्यापारियों के दुकान के पास दोपहिया वाहन बेवजह घंटों घंटों तक खड़ा कर के लोग गायब हो जाते हैं। इससे व्यापारियों का व्यापार बूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, इन्हें हटाया जाय।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने मुख्य बाजार में बीना हेलमेट, ट्रिपलिंग एवं तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक लोगों पर भी कार्यवाही करने की बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कही। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्य बाजार में ऐसे दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के कारण ही आज बच्चों, बुजुर्गों एवं आम जनमानस का सुरक्षित चलना दुभर हो गया है। आए दिन ऐसे दोपहिया वाहन चालक मुख्य बाजार में रपटते है जिस कारण कभी वो खुद को तो कभी बाजार में चल रहे लोगों को घायल करते रहते हैं। इन घटनाओं के कारण ही कई बार बाजार में निवास करने वाले लोगों के दोपहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाता हैं जबकि तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वाले ऐसे अधिकतर लोग मुख्य बाजार के निवासी होते ही नहीं है। अतः ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करे।
पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि एक सघन अभियान के तहत डोली डाना, मल्ला महल अल्मोड़ा व पार्क, गंगनाथ मन्दिर, बलढोटी जैसे धार्मिक स्थलों में नशेडियों ने अपना अड्डा बना रखा है। वहां चैकिंग की जाए। प्रतिदिन पुलिस द्वारा पुलिस दल के साथ चौक बाजार, लाला बाजार, सब्जी मण्डी से शिखर तिराहे, रानीधारा रोड, धारानौला रोड, गोपालधारा, शिशु मन्दिर पूर्व में कई नशेड़ियों ने जेबकतरों ने महिलाओं की चेन झपटने एवं बुजुर्गों की जेब से जबरन रूपये लूटने लूटने की वारदातों को इंजाम दिया गय है। कई बार पुलिस प्रशासन से मौखिक रूप से निवेदन करने के उपरान्त भी इन जगहों पर पुलिस द्वारा, ना ही पुलिस वीट द्वारा और ना ही पुलिस गश्त द्वारा सघन अभियान चलाया गया। भविष्य में अगर इन जगहों पर कोई बड़ी वारदात होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने अनुरोध किया है कि नगर के व्यापारियों की एवं आम जनमानस की इन परेशानियों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण सघन अभियान पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाया जाय जिससे कि जेबकतरों और उठाईगिरों के हौसले परस्त हो सके। जिससे कि व्यापारी और जनमानस बेझिझक खुली हवा में सांस ले सके। जनता एवं आम जनमानस का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बना रहे। जिसके बाद नगर के व्यापारियों व नगर की कुछ समस्याओं से जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ एवं उनके शिष्ट मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। अल्मोड़ा नगर में बढ़ते नशे के जाल को नागरवासियों व व्यापारियों के लिए भी बढ़ता खतरा बताया। आज कोई भी व्यापारी या आम जनमानस इन नशाखोरो के कारण अपने को नगर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आए दिन नशा करने वाले ऐसे नशाखोर अल्मोड़ा के व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के लिए खतरा बने रहते हैं। कई बार इन्होंने व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल व लूटने का प्रयास भी किया है। ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, मनीष मल्होत्रा, सलमान अंसारी, मुमताज अमान अंसारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Read Article

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पर महंत राजेंद्र पुरी ने ग्रामीणों को दी जानकारी

Sat Mar 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मानव सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए है। कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने शुक्रवार को करीब दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से समाज कल्याण एवं राष्ट्रहित के साथ मोदी सरकार की कल्याणकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement