आज़मगढ़ :समाज का विकास शिक्षा के दम पर ही संभव -गौरी शंकर

आजमगढ़। जायसवाल हितकारिणी समिति नगर इकाई की बैठक रविवार को करतालपुर स्थित शाकुन्तलम मैरेज लान में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गौरी शंकर जायसवाल व संचालन जितेन्द्र प्रसाद जायसवाल ने किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल व ओमप्रकाश जायसवाल, मंत्री अरविन्द जायसवाल, उपमंत्री राजेश जायसवाल रैदोपुर, राजेश जायसवाल पांडेय बाजार व कोषाध्यक्ष शिव दयाल उपाध्याय, आडिटर सुनील जायसवाल निर्वाचित हुए। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक जायसवाल को दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दी।
इस मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल ने कहाकि समाज का विकास शिक्षा के दम पर ही संभव है। अपने एकजुटता से हम राजनैतिक, सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है। अपने लोगों को राजनैतिक भागीदारी अधिक से अधिक करनी चाहिए ताकि हमारे समाज की आवाज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच सकें।
पदाधिकारियों का बधाई देते हुए अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहाकि टीम भावना से ही चलकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी हमारे समाज को विकास के नये सोपान तक पहुंचाने का काम करेगी। अंत में रमाशंकर जायसवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गईं। आगन्तुकों के प्रति गौरीशंकर जायसवाल द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस मौके पर उदयभान, रमेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रत्युष, रामबाबू, रवि जायसवाल, राजेन्द्र, राकेश, रामवृक्ष, विरेन्द्र, चन्द्रशेखर, जीवन, चन्द्रभान, संजय सहित आदि मौजूद रहे।

                           

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: दुत्कार के बाद अनाथ बच्चों ने शासन प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Sun Dec 25 , 2022
शासन से दुत्कार के बाद अनाथ बच्चों ने जनता से लगाई गुहार मौर्य दंपत्ति हत्याकांड के खुलासे एवं आर्थिक मदद के आश्वासन को पूरा करने को लेकर 69 दिन से धरने पर बैठे हैं अनाथ बच्चे 26 दिसंबर को करेंगे जन आंदोलन, भारी भीड़ के लिए जनता से लगाई गुहार […]

You May Like

Breaking News

advertisement