कन्नौज
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली गुरसहायगंज पहुंचकर सुनी जन समस्याएं।
श्री राम मंदिर, गुरसहायगंज का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कोतवाली गुरसहायगंज में समाधान थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकरियों को दिये। उन्होंने थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे ।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें।
श्री रामचंद्र जी महाराज विराजमान पनगवां ट्रस्ट के अध्यक्ष/जिलाधिकारी ने श्री राम मंदिर, गुरसहायगंज का निरीक्षण किया और गर्भ ग्रह में हो कार्यो की विस्तृत रुप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गर्भ ग्रह का निर्माण भव्यता से किया जाए। उन्होने कहा कि मंदिर में दानपात्र रखा जाए जिसमें आने वाली धनराशि को विकास के काम पर खर्च किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।