
द डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की टीम ने कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ और सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज से की मुलाक़ात।
(पंजाब) फिरोजपुर 14 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
द डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की टीम ने कैंटोनमेंट बोर्ड के नवनियुक्त सीईओ राम सवरूप हरितवाल से मुलाक़ात की। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने शहीदों की धरती फिरोजपुर पर ज्वाइन करने के लिए उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फिरोजपुर छावनी के हालातों से अवगत करवाया।
कैंटोनमेंट बोर्ड के नवनियुक्त सीईओ ने कहा की उन्होंने फिरोजपुर के बाजारों में ज़ब दौरा किया तब उन्होंने देखा की दुकानदारों की दूकान के आगे दुपहर 1 बजे तक गंदगी पड़ी रहती है। फिर इसके बाद सफाई होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने सफाई अभियान की शुरुवात रात में शुरू करवाई ताकि सुबह दुकानदारों की दूकान के आगे सफाई मिले। फिरोजपुर छावनी में सफाई अभियान को लेकर यह नई पहल उन्होंने शुरू करवाई है। यह उनका सराहनीय कार्य है जिससे फिरोजपुर छावनी निवासी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
दूसरी और द डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब फिरोजपुर के सदस्यों ने सीआईए स्टाफ में नरिंदर शर्मा को स्टाफ का इंचार्ज ज्वाइन करने पर भी बधाई दी। यहां जिक्र योग्य है की नरिंदर शर्मा जिनके पिता जी भी पुलिस डिपार्टमेंट से ऑफिसर रिटायर्ड हुए है और नरिंदर शर्मा एक बेदाग़ मेहनती और ईमानदार अफसर हैं।
श्री अशोक भारद्वाज क्लब के प्रधान ने दोनों अफसरों को क्लब की ओर से आश्वासन दिया कि अगर आप सच्चाई पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे तो दा डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब प्रधान अशोक भारद्वाज, सीक्रेटरी परेश कुमार डिम्पी, उप प्रधान अरुण मेहरा, अनमोल रतन,सुरिंदर विज़ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


