सक्ती जिले में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती ने जारी किया आदेश

जांजगीर-चांपा (सक्ती) 21 सितम्बर 2022/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती सुश्री नुपूर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। इसके तहत संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र लकड़ा को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रभारी), सक्षम अधिकारी के हैसियत से नजूल कर निर्धारण एवं नजूल नवीनीकरण के प्रकरणों का निराकरण, अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार, विभागीय जांच अधिकारी, लाइसेंस शाखा, जिला अभिलेख प्रकोष्ठ, प्रोटोकाल शाखा, आवास आबंटन शाखा, जन समस्या निवारण शिविर सार्वजनिक समारोह, शिकायत/पीजीएन पोर्टल में दर्ज पत्रों पर कार्यवाही एवं अन्य कार्य, संयुक्त कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे को उप निर्वाचन अधिकारी (सामान्य तथा स्थानीय निर्वाचन), भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन, भू-बंटन, व्यपवर्तन शाखा, सूचना के अधिकार, जन सूचना अधिकारी (आर.टी.आई), शिकायत एवं सतर्कता, खाद्य शाखा, अल्प बचत शाखा, पर्यटन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, रेड क्रॉस, जुडिशियल कर्ल्क, ग्रामीण सचिवालय, स्वेछानुदान, विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग, बीस सूत्रीय शाखा, लोक सेवा केन्द्र च्वाईस परियोजना, जनगणना के कार्य और डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत को नाजरात, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समयावधि में भिजवाने संबंधी कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग, खनिज शाखा (डीएमएफ), श्रम विभाग, जिला कोषालय, कृषि विभाग, जेल शाखा तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौठानों को सुदृढ़ करना और किसानों को समृद्ध बनाना हमारा लक्ष्य - कलेक्टर रबी फसल के लिए नहरों से पानी नहीं देने, दूसरी लाभदायक फसलों के लिए किसानो को संपर्क अभियान चलाकर प्रोत्साहित करने के निर्देश

Wed Sep 21 , 2022
जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, पशु चिकित्सा, सहकारिता, उद्यानिकी, बीज निगम, वन विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने किसानों को रबी फसल में धान के बदले अन्य लाभदायक फसलें जैसे गेहूं, चना, मटर, सरसों, मक्का, मूंग, […]

You May Like

Breaking News

advertisement