उत्तराखंड: काँगेस नेता की कार को डंपर ने मारी टक्कर, टक्कर मारने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग की डंपरों की चेकिंग हो।

उत्तराखंड: काँगेस नेता की कार को डंपर ने मारी टक्कर,
टक्कर मारने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग की डंपरों की चेकिंग हो।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

नैनीताल। पीरूमदारा में उपखनिज वाहनों की आवाजाही से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने डंपरों की चेकिंग की मांग उठाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने।
नदी की ओर से उपखनिज के वाहनों की आवाजाही रहती है। यह वाहन पीरूमद्वारा से हाइवे होते हुए निकलते हैं। वाहनों की आवाजाही से दुकानदार परेशान हैं। पूरे दिन उड़ती धूल से लोगों को बीमारी का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में हाइवे पर पीरूमद्वारा चैराहे पर जाम लगा दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रात में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत की कार को उपखनिज के डंपर ने साइड से टक्कर मार दी थी। इससे कार को नुकसान हुआ। इसके बाद चालक डंपर को भगा ले गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीरूमद्वारा में डंपरों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: दुखद हादसा, वाहन नहर में गिरा, माँ बेटे सहित चार लोगों की मौत

Fri Mar 5 , 2021
उत्तराखंड: दुखद हादसा,वाहन नहर में गिरा, माँ बेटे सहित चार लोगों की मौत,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक दिनाँक 04 मार्च को साँय 7:45 बजे CCR हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रानीपुर के पास नहर में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं। जिसमे 01 male ,01 female ,02 बच्चे […]

You May Like

Breaking News

advertisement