महाशिवरात्रि पर महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मंदिर में हुई बम बम भोले की गूंज।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : धर्मनगरी एवं तीर्थों की संगमस्थली कुरुक्षेत्र में भी देश के अन्य हिस्सों की भांति महाशिवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मन्दिर जहाँ पर महाभारत युद्ध से पहले स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध मे विजय कामना के लिए भोलेनाथ का अभिषेक किया इस समय इस मन्दिर का संचालन भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष व अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज की देखरेख में हो रहा है ।
महन्त बंशी पुरी जी महाराज की देखरेख में आज कई स्कूल जरूरतमंत महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह, विश्व कल्याण सुख समृद्धि के लिए समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे है। वही दूसरी ओर मारकण्डा नदी के तट पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भी महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर पूजन कर जल, दूध, दही, शहद, बेल पत्र, पंचामृत से अभिषेक किया। अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शिवरात्रि आदि देव भगवान शिव और महा शक्ति के मिलन का महापर्व है। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है और यह महापर्व शिवरात्रि साधकों को इच्छित फल, धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान व आरोग्यता देने वाला है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आठ पहर आरती तथा चार पहर अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में फलाहार और चरणामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर आज महाशिवरात्रि पर्व पर साधुसमाज , संत महात्माओं , समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्यजनों ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
मन्दिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि पर श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में महन्त बंशी पुरी व श्रद्धालु।