जैविक खेती और दलहन-तिलहन से किसानों में आ रही आर्थिक समृद्धि, किरीत राम को मिला उड़द की फसल से अतिरिक्त लाभ

जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर, 2021/ पिछले ढाई वर्षाें में छत्तीसगढ़ राज्य ने किसान हितैषी सरकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से खेती-किसानी के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा है। मेहनत का उचित लाभ मिलने से किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ-साथ जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में बनाये गये गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों में ही जैविक खाद उपलब्ध होने से जैविक खेती के लिए किसान प्रेरित हुए है। इससे हम रासायनिक खाद व दवा के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहते है। जैविक खेती कम खर्चीला होता है। किसानों को इससे अधिक लाभ भी मिलता है। साथ ही भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहती है।
जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखंड के ग्राम अंजोरपाली निवासी श्री किरीत राम पटेल ने खरीफ में धान की कटाई के बाद रबी फसल में उड़द लगाकर 62,400 रूपये का अतिरिक्त लाभ लिया। गोधन न्याय योजना के तहत बनाये गये 90 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद तथा 20 किलोग्राम उड़द के बीज प्रति हेक्टेयर की दर से आदान समाग्री के रूप में किरीत राम को दिया गया था।
श्री किरीत राम ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग लिया था। विभाग द्वारा समय-समय में भ्रमण कर नवाचार की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पहले वें केवल धान की खेती करते थे। धान की खेती के बाद अपनी खेत का उपयोग नहीं किया करते थे। विभाग द्वारा दलहन क्षेत्र विस्तार व जैविक खेती फसल परिवर्तन के लिये प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रबी फसल के रूप में उड़द की खेती किया। जिसमे वें 90 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग किया। वर्मी खाद के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि हुई। जैविक खाद के उपयोग से बीज, पौध संरक्षण औषधि व अन्य उर्वरक की खरीदी में लगने वाले खर्च में बचत भी हुई। फसल बेचकर 62,400 रुपये का लाभ हुआ। श्री किरीत राम ने कहा कि वें भविष्य में वर्मी खाद का ही उपयोग करेंगे। राज्य सरकार की एनजीजीबी योजना से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिला है। उत्पाद की पौष्टिकता बढ़ी है। भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहती है। वें अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहें हैं। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर-चांपा जिले के- 8 लाख, 213 हितग्राहियों ने लगवाया कोविड से सुरक्षा का पहला टीका

Tue Oct 12 , 2021
जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर, 2021/ जिला प्रशासन कोरोना पर नियंत्रण के लिए सक्रियता और तत्परता से काम कर रहा है। सर्दी के मौसम और लगातार त्योहारों के कारण कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोविड से सुरक्षा संबंधी व्यवहारों के प्रति सभी को गंभीर […]

You May Like

advertisement