कलेक्टर के निर्देश का दिखा असर-सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी

कोरिया 09 जुलाई 2025/सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने के लिए जनपद पंचायत का अमला सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के बाद यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
विगत दिनों समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जनपद पंचायत, नगरीय निकायों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि सड़कों पर बैठे मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, विशेषकर रात्रि के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मवेशियों को सड़क से हटाया जाए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर के इन निर्देशों का असर दिखने लगा है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ खैरवार ने जानकारी दी कि रात्रिकालीन गश्ती अभियान चलाकर जिला सत्र न्यायालय से खरवत चौक और ओढ़गी से जिला सत्र न्यायालय तक के मार्गों से आवारा मवेशियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो और किसी को कोई असुविधा न हो।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को नियमित रूप से और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि मवेशियों को सड़क पर बिल्कुल न छोड़ें। ऐसे करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अब तक 303.8 मिलीमीटर औसत वर्षा

Wed Jul 9 , 2025
सर्वाधिक वर्षा सरायपाली तहसील में 352.3 मिलीमीटर आज 29.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज महासमुंद 09 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 303.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली […]

You May Like

advertisement