उत्तराखंड: सरकार का पुतला दहन
काँगेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका,

प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

ऋषिकेश। देश में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चंद्रभागा पुल के निकट केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट किया। गुरुवार को चंद्रभागा पुल के निकट कांग्रेस के आमंत्रित प्रदेश सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने बढ़ती महंगाई के साथ पेट्रोलियम पदार्थों में भारी मूल्य वृद्धि के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
जयपाल जाटव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन का जीना दूभर हो गया है। यहां तक कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के कारण रसोई का भी बजट बिगड़ गया है। जिसके कारण आमजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के विरोध में आ गया है। उनका कहना था कि यदि इसी प्रकार महंगाई बढ़ती रही तो देश की जनता केंद्र और राज्य से सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण किए जाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को वापस लिए जाने की मांग भी की। पुतला दहन करने वालों में अशोक विश्वकर्मा, अखिलेश राजभर, कुमकुम साहनी, रमेश राम, शकल सहानी, भीम साहनी, संतोष कश्यप, मनसा देवी, पूनम देवी, कुसुम देवी, सीमा राजभर, अवधेश राजभर, टिंकू राजभर, मुन्ना शाह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
 
Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सदन के पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट

Thu Mar 4 , 2021
उत्तराखंड: सदन के पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक गैरसैण (भराड़ीसैण)सदन के पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्टराज्य की विकास दर में वर्ष 2019-20 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार 4.30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई जबकि वर्ष 2018-19 में इसमें 5.77 […]

You May Like

Breaking News

advertisement