कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर यात्रियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रयास संस्था ने किया प्रेरित।

कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर यात्रियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रयास संस्था ने किया प्रेरित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

प्रयास संस्था हरियाणा प्रांत को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठा चुकी है : डॉ. अरुण।

कुरुक्षेत्र :- प्रयास संस्था द्वारा नए बस अड्डे पर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया. यह प्रयास द्वारा कुरुक्षेत्र में 46 वां जागरूकता अभियान था. नए बस अड्डे पर यात्रियों और हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारियों को साथ लेकर यह जागरूकता अभियान चलाया गया था। प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ। उन्होंने लोगों को कविताओं के माध्यम से भी जागरूक किया और बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्रीकांत जाधव साहब ने प्रयास संस्था के माध्यम से हज़ारों लोगों का नशा छुड़वाया है। फलस्वरूप हज़ारों घर बस गए। अब एक और तो वे जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो दूसरी और प्रतिदिन अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। संस्था के उप प्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश ने कहा कि पुरे भारत को नशा मुक्त करने में सभी के योगदान की आवश्यकता है. कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण धीमान ने कहा कि प्रयास संस्था प्रतिदिन हरियाणा प्रांत को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाये हुए है जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. इस अवसर पर कर्म चंद, प्रशांत शर्मा और मोहित आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नरेश फूले बने पेंशन बहाली संघर्ष समिति,जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान

Sun Apr 4 , 2021
नरेश फूले बने पेंशन बहाली संघर्ष समिति,जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल :- आज पेंशन बहाली संघर्ष समिति कुरुक्षेत्र जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें राज्य कार्यकारिणी की तरफ से मुख्य पर्यवेक्षक विजेंद्र टंडन व कुलदीप शर्मा की […]

You May Like

advertisement