![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/05/1000049380.jpg)
प्रेरणा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय स्थापना में सहयोग करने वाले बुजुर्गों को किया गया सम्मानित।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में स्थापित किया गया है हरियाणवी संस्कृति संग्रहालय।
कुरुक्षेत्र, 18 मई : अपनों द्वारा नकारे गए एवं घरों से निकाले गए देश के विभिन्न राज्यों से अनेकों बुजुर्गों को आश्रय देने का कार्य धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेरणा वृद्धाश्रम वर्षों से कर रहा है। वहीं समाज के लिए साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रेरणा स्त्रोत बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ साल पहले प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना की स्थापना करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इसी प्रेरणा वृद्धाश्रम के संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज की विभिन्न हस्तियों सहित उन बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना एवं ऐतिहासिक, प्राचीन व पुरातत्व चीजों के संग्रह सहयोग किया। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर बुजुर्गों एवं समाज के सहयोगी लोगों सम्मानित करते हुए प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि बुजुर्गों के बिना संग्रहालय स्थापना संभव नहीं थी। बुजुर्ग स्वयं ही समाज की धरोहर हैं। डा. सिंगला ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि संग्रहालय के माध्यम से ही आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है। वर्तमान में स्थापित संग्रहालय से भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी। उन्होंने बताया कि 18 मई के दिन पूरे विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रेरणा की अध्यक्षा रेनू खुंगर, आशा सिंगला, राजेश सिंगला, अमेरिका से आए डा. कुलदीप सिंह व डा. सरोजनी सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का महत्व बताते हुए डा. जय भगवान सिंगला एवं सम्मानित होने वाले बुजुर्ग।