प्रवासियों में दिखा उत्साह, 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

मोगा : 06 सितम्बर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := पंजाब में प्रवासी परिवारों को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की पहल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को छोटी घल कलां रोड पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी परिवारों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की और सभी में व्यापक उत्साह दिखा। लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता देवप्रिय त्यागी ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश से आए लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और उनकी समस्यओं का समाधान करेंगे। देवप्रिय त्यागी ने कहा कि पिछले 7 साल का इतिहास देखें तो भाजपा जो अपने घोषणा पत्र में लिखती है वो पूरा भी करती है। यह सरकार जुमलो की सरकार नही, गरीबो के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा सरकार आवास, शौचालय, बिजली, सड़क, पानी हर घर-घर तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हर छोटी-बड़ी बस्तियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। राष्ट्रहित में भी भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया।
देवप्रिय त्यागी ने सभी प्रवासियों को आश्वासन दिया कि जल्दी उत्तरप्रदेश वेलफेयर सोसाइटी और बिहार वेलफेयर सोसायटी का गठन होगा ताकी सभी प्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलें और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: 18 सूत्री मागों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन, आज से शुरू हुई कर्मचारियों के हक की लड़ाई

Tue Sep 7 , 2021
उत्तराखंड: 18 सूत्री मागों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन, आज से शुरू हुई कर्मचारियों के हक की लड़ाई!प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का अपने हक के लिए सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर यह चरणबद्ध आंदोलन […]

You May Like

Breaking News

advertisement