समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, हेमंत कुमार सोनी बने हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – धर्मचंद वर्मा स्वर्णकार दूरभाष – 9996057972

युवा शक्ति के दम पर समाज को मिलेगी नई दिशा, शिक्षा-रोजगार व संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस : सोनी।

हिसार/ऐलनाबाद 16 मई : समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार (राष्ट्रीय) ने संगठन को मजबूत करने और युवा शक्ति को नेतृत्व में आगे लाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लेते हुए समाजसेवी युवा नेता हेमंत कुमार सोनी (पुत्र स्व. डॉ. छत्रपाल सोनी, हिसार) को हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संगठन के मुख्यालय ऐलनाबाद (हरियाणा) से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगजीवन राम सोनी, राष्ट्रीय संरक्षक सुधीर कुमार सोनी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से की गई।
हेमंत कुमार सोनी लंबे समय से समाज सेवा, युवा जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत कुमार सोनी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए हरियाणा के युवाओं को एक मंच पर जोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति ही समाज की असली ताकत है। समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार के माध्यम से पहली बार युवाओं को संगठित कर समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य किया जाएगा।”
उन्होंने आगे बताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार, नशा मुक्ति अभियान, सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस नियुक्ति के बाद हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि हेमंत कुमार सोनी के नेतृत्व में युवा शक्ति नई ऊर्जा और नई उड़ान के साथ समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगी।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने हेमंत कुमार सोनी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कार्यकाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री दिनेश सिंह आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र एवं गोवा के प्रभारी नियुक्त

Sat May 16 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 महाराष्ट्र,16 मई : आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई महाराष्ट्र एवं गोवा को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री दिनेश सिंह निवासी अंबरनाथ ईस्ट जिला ठाणे महाराष्ट्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement