राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 13 मई : शहर के सबसे बड़े लड़कियों के स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर का दसवीं का रिजल्ट शानदार रहा। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को उत्कृष्ट रिजल्ट आने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि दसवीं की 230 छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। 230 छात्राओं में से 224 छात्राओं ने सफलता हासिल की। विद्यालय की पांच छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। 40 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किये। जबकि 89 छात्राओं ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। छात्रा तानिया जिंदल ने 468 नंबर लेकर 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर प्रथम स्थान पर रही। मुस्कान 460 नंबर लेकर 92 प्रतिशत अंक हासिल कर कर तीसरे स्थान पर रही। स्कूल में खुशी का माहौल था। सभी छात्राओं की मेहनत व अध्यापक अध्यापिकाओं के प्रयास से स्कूल की छात्राओं ने सफलता पाई है। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने सभी छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को रिजल्ट की बधाई दी। छात्राओं को मोटिवेट किया कि आगे भी हमें ऐसे ही मेहनत करनी है। अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम रोशन करते रहना है।
स्कूल की छात्राएं एवं शिक्षक वर्ग।
छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा था। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित शॉर्ट मूवी दिखाई गई। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने भीषण गर्मी व लू से संबंधित सावधानियां व उपचार के विषय में बताया। छात्राओं ने रेड रिबन लगाकर मानव श्रृंखला बनाकर एच.आई.वी. एड्स के विषय में जागरूकता फैलाई। सुमन गौतम एचआईवी एड्स विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को टोल फ्री नंबर 1097 के विषय में भी जानकारी दी गई।
छात्राओं को जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने सब्जी उत्पादक किसानों को परामर्श दिया, कृषि एवं मौसम विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें

Tue May 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गर्मी एवं तापमान बढ़ने से फलों व सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होता है। कुरुक्षेत्र, 13 मई : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि चाहे मौसम कोई भी हो किसानों को कृषि एवं मौसम विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement