करनाल जिला में प्रयास संस्था की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

करनाल जिला में प्रयास संस्था की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष 94161-91877
छाया- अंकित शर्मा।

तू निश्चय तो कर, कदम तो उठा! निकल आएगा कोई रास्ता : श्रीकांत जाधव।

करनाल :- हरियाणा प्रान्त में बढ़ रहे नशे के प्रति जागरूकता अभियान के लिए प्रयास संस्था शाखा करनाल का गठन किया गया. करनाल मानव सेवा संघ में प्रयास संस्था की प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमें श्रवण कुमार प्रधान, मनीष कुमार भार्गव और विनोद कुमार उप प्रधान, शिव कुमार महासचिव, बिरम राणा सचिव, सुनीता रानी महिला प्रधान, ज़िले सिंह बेरवाल और अमर सिंह पातलान को मुख्य सलाहाकार, राजेश जुंडला कोषाध्यक्ष, रामपाल बलड़ी सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इनके अतिरिक्त आनद पाल, संजीव मेहता, दीपक मित्तल, सुशील कमांडो, राम भजन, डॉ. विशाल, बंसी लाल, अक्षय तनेजा आदि को सदस्य नियुक्त किया गया. हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक एवं प्रयास संस्था के संयोजक के रूप में कार्यरत डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव साहब के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान का आज करनाल में भी शुभारम्भ हो गया है। आईपीएस जाधव की देखरेख में शुरु हुई प्रयास संस्था की इकाई का यहां गठन किया गया। करनाल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रयास के बैैनर तले जिले में नशे को जड़मूल से नष्ट करने का संकल्प लिया गया। श्रीकांत जाधव प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए प्रदेश के हर जिले में प्रयास संस्था शाखाएं गठित करवा रहे हैं। अब तक फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, हांसी, अम्बाला और पानीपत में संस्था गठित की जा चुकी है और आज करनाल में यह पुनीत कार्य हुआ।
‘तू निश्चय तो कर,कदम तो उठा! निकल आएगा कोई रास्ता…ये सिर्फ पंक्तियां ही नहीं बल्कि प्रयास संस्था की ही कहानी है।
आईपीएस श्रीकांत जाधव वर्ष 1999 में जब फतेहाबाद में एसपी थे तब उनके नेतृत्व में फतेहाबाद जिले में नशे को खत्म करने के उद्देश्य से प्रयास संस्था का गठन किया गया था। हर सप्ताह गांवों, कस्बों व शहरों में नशामुक्ति कैंप का आयोजन किया जाता था और नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया जाता था। इन कैंपों में नशे से ग्रसित लोगों को 15 दिन तक दवाई दी जाती थी और उनके ईलाज का पूरा ध्यान रखा जाता था। नशा करने वाले लोगों को इकट्ठा करके उन्हें नशा छोडऩे की शपथ दिलाई जाती थी। बाद में गुप्त सूत्रों से पता लगाकर नशा छोडऩे वाले व्यक्ति को 7-8 हजार रूपये, घर का जरूरी सामान, प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया जाता था। जो लोग नहीं मानते थे उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते थे। श्रीकांत जाधव जब तक फतेहाबाद के एसपी थे। उन्होंने पूरे जिले को नशामुक्त कर दिया था। उनकी जांबाज कार्यों से नशे का कारोबार करने वालों में भय का माहौल बन गया था। उनकी प्रयास संस्था को चलते हुए 22 साल हो गए, इस दौरान उनकी पोस्टिंग जहां भी रही उन्होंने समय समय पर इस संस्था का मार्गदर्शन किया। अब जैसे ही एडीजीपी जाधव जी को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का चीफ नियुक्त किया गया उन्होंने नशे को जड़ से दूर करने के लिए इस संस्था को एक्टिव किया और प्रदेशभर में इसकी शाखाएं स्थापित करने की मुहिम छेड़ दी है। इस अवसर पर उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, मुख्य सिपाही सतबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस के पलट जाने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Wed Jan 13 , 2021
ग्वालियरजिले के उटीला थाना क्षेत्र के सौंसा गांव के नजदीक मंगलवार की सुबह एक निजी यात्री बस के पलट जाने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं घायलों को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया गया है ।इनमें आधे से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटे आई है।दरअसल ग्वालियर […]

You May Like

advertisement