अयोध्या: नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

अयोध्या:——
नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

भाजपा पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन व सपा के विशाल पाल को चुना गया नेता प्रतिपक्ष

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

नगर निगम अयोध्या की पहली बोर्ड बैठक में मंगलवार को नेता सदन व प्रतिपक्ष के चयन के साथ कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व के आधार पर भाजपा,सपा,बसपा के साथ निर्दल को स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा के पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन और सपा के विशाल पाल को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। नगर आयुक्त की ओर से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की गई। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित नगर निगम सदन की प्रथम बैठक में सदन के सदस्यों के परिचय के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। महापौर की ओर से भाजपा पार्षद बृजेन्द्र सिंह को नेता सदन नामित किए जाने के बाद नेता सदन ने कार्यकारिणी के लिए पार्टी के छह पार्षद अनुज दास, राजेश गौड़, गरिमा मौर्य,अनिल सिंह, जयनारायण सिंह,हरिश्चंद्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष सपा के विशाल पाल ने पार्टी पार्षद रामभवन यादव,वकार अहमद व अखिलेश पाण्डेय तथा निर्दल पार्षद सौरभ सिंह सूर्यवंशी ने निर्दलीय पार्षद सुल्तान अंसारी, अभिनव पाण्डेय व विश्वजीत यादव का नाम प्रस्तावित किया।
सभी को निर्विरोध कार्यकारिणी के लिए चुन लिया गया। इसके पूर्व नगर आयुक्त ने महापौर को परम्परागत रूप से न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की तथा निगम के अधिकारियों और पार्षदों का परिचय कराया।
बैठक में पदेन सदस्य के रूप में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान,नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अरूण कुमार गुप्त,वागीश कुमार शुक्ला, उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, विपिन द्विवेदी, पार्षदगण जिला योजना समिति सदस्य अर्चना श्रीवास्तव, रिशु पांडेय,सलमान हैदर समेत अन्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर: इंटर कॉलेज के प्रांगण में थाना निर्माण के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन

Wed Jun 21 , 2023
इंटर कॉलेज के प्रांगण में थाना निर्माण के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन- – संवाददाता –विजय दुबे तेजीबाज़ार-(जौनपुर)–जयहिन्द इंटर कॉलेज प्रांगण में तेजीबाज़ार थाने के निर्माण के विरोध में सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे दर्जनों से अधिक की संख्या में लोगों ने प्रशासन से वार्ता की और अपील […]

You May Like

Breaking News

advertisement