हरियाणा: कुरुक्षेत्र के विज़डम वर्ल्ड स्कूल की ख्याति पहुँची पाकिस्तान तक

कुरुक्षेत्र के विज़डम वर्ल्ड स्कूल की ख्याति पहुँची पाकिस्तान तक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उप-प्राचार्य पद के लिए कराची पाकिस्तान से शिक्षाविद ने किया आवेदन।

कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर :
‘पंछी, नदिया, पवन के झोंके… कोई सरहद न इन्हें रोके। सरहदें इंसानों के लिए हैं, सोचो मैंने और तुमने क्या पाया इंसान होके।’ वर्ष 2000 में आई हिंदी फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के जावेद अख़्तर द्वारा लिखे एक गीत की ये पंक्तियाँ ख़ासकर भारत-पाक रिश्तों के संदर्भ में एकदम सटीक बैठती हैं। क्रिकेट तथा परस्पर सांस्कृतिक व फिल्म जगत के कारण हालांकि भारत पाकिस्तान के संबंध सुधरे हैं परंतु राजनीतिक संबंधों में बार-बार होने वाले घटनाक्रमों के कारण खटास बरकरार है। यही वजह है कि आज एक जैसी बोली, सभ्यता और संस्कार होने के बावजूद भी दोनों देशों के निवासी खुलकर एक दूसरे के देश में स्वेच्छा से ना तो कारोबार कर सकते हैं ना ही रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसका ताजातरीन उदाहरण धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित विजडम वर्ल्ड स्कूल में वाइस प्रिंसिपल की पोस्ट के लिए आवेदन करने वाली पाकिस्तान के कराची की एक शिक्षाविद से जुड़ा है। विज़डम वर्ल्ड स्कूल ने अपने शिक्षण संस्थान में बीते दिनों कई पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए जहां सोशल मीडिया के माध्यम से देश के कई राज्यों से योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन किए, वहीं पाकिस्तान के कराची शहर से भी एक महिला शिक्षाविद ने कुरुक्षेत्र के विज़डम स्कूल में उप प्राचार्य पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बाकायदा अपना पूरा बायोडाटा चित्र के साथ विज़डम वर्ल्ड स्कूल की वेबसाइट और मेल पर आवेदन करते हुए प्रेषित किया है। आवेदन करने वाली पाकिस्तानी शिक्षाविद यूं तो स्कूल के रिक्त पद हेतु अपनी पूरी योग्यता रखती हैं परंतु भारत के पाकिस्तान के साथ राजनीतिक संबंधों और तमाम कानूनी औपचारिकताओं को मध्य नजर रखते हुए फिलहाल विद्यालय प्रबंधन असमंजस में है। विद्यालय की प्राचार्य संगीता बहल और निदेशक विनोद रावल ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके विद्यालय की तमाम शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को केवल कुरुक्षेत्र जिला या हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष और विश्व के कई देशों में विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से देखा जा रहा है और निसंदेह उन्हें सराहा भी जा रहा है। यही वजह है कि उनके शिक्षण संस्थान द्वारा रिक्त पदों हेतु मांगे गए आवेदनों के जवाब में तमिलनाडु, केरल, गुजरात, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य कई राज्यों के साथ-साथ पाकिस्तान से भी आवेदन आया है। हालांकि भारत पाकिस्तान के राजनीतिक संबंधों और तमाम कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर भी वे असमंजस में है परंतु फिर भी इस विषय पर वह संबंधित विभाग से भी जरूर संपर्क करेंगे ताकि कोई भी होनहार और योग्य प्रार्थी रोजगार से वंचित ना रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के विज़डम वर्ल्ड स्कूल की ख्याति पहुँची पाकिस्तान तक

Wed Sep 21 , 2022
कुरुक्षेत्र के विज़डम वर्ल्ड स्कूल की ख्याति पहुँची पाकिस्तान तक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उप-प्राचार्य पद के लिए कराची पाकिस्तान से शिक्षाविद ने किया आवेदन। कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर :‘पंछी, नदिया, पवन के झोंके… कोई सरहद न इन्हें रोके। सरहदें इंसानों के लिए हैं, सोचो मैंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement