श्रमिक की मृत्यु पर परिवार को मिला आर्थिक संबल

पति के बिछुड़ने के बाद टूटा सहारा, सरकार ने थामा कौशल्या का हाथ

मिला मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना का साथ

बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025/ राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना जिसके तहत पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु या दिव्यांग होने की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना ने ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद देने के साथ उनको जीवन में फिर से खड़ा होने का हौसला दिया है।

नवाडीह की कौशल्या सिंह को मिला  योजना का लाभविकासखंड बलरामपुर के ग्राम नवाडीह की निवासी कौशल्या सिंह को इस योजना के तहत 01 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि उनके जीवन कौशल्या के बिखरे जीवन को संवारने के लिए संबल बनी। कौशल्या बताती हैं, जब मेरे पति का निधन हुआ, तो लगा जैसे अंधकार से घिर गई हूँ। परिवार की जिम्मेदारियाँ और बच्चों की परवरिश के बोझ से हर दिन संघर्ष सा प्रतीत हो रहा था।पति की मृत्यु के बाद कौशल्या आर्थिक रूप से असहाय थीं। ऐसे कठिन समय में उन्हें श्रम विभाग के द्वारा  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की जानकारी दी।विभाग के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया में कौशल्या को मदद मिली और सभी औपचारिकताओं को पूरा करवाया। जल्द ही उन्हें राज्य शासन द्वारा 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।उन्होंने कहा मेरे पति के जाने के बाद मैंने सोचा था कि अब सब खत्म हो गया, पर सरकार की इस योजना ने मुझे जीने का हौसला दिया।कौशल्या  की कहानी उन हजारों श्रमिक परिवारों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर रहे हैं।

महतारी वंदन योजना से भी मिल रही नियमित सहायताकौशल्या को महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिसके तहत उन्हें हर माह 1000 रुपये की राशि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे घर का खर्च चलाने में बड़ी मदद मिलती है। बच्चों की पढ़ाई और घर के जरूरी सामानों के लिए अब मुझे दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता । शासन की योजनाओ से  जीवन जीने का हौसला मिला है।
उल्लेखनीय है कि शासन और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आज जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। शासन की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिणाम है कि कौशल्या जैसी जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत् प्रयासरत है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष: ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

Fri Nov 7 , 2025
जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में आयोजन जांजगीर-चांपा 07 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देश एवं प्रदेश के साथ जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। जिले […]

You May Like

Breaking News

advertisement