![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231108-WA0005-1024x462.jpg)
चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारेबीर बाबा पर सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय रामलीला का हुआ शुभारंभ–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारेबीर बाबा पर सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ,
रामलीला प्रारंभ होने से पूर्व सर्वप्रथम समाजसेवी नंदलाल ने फीता काट कर रामलीला का उद्घाटन किया तत्पश्चात धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर दृश्य का मंचन पाठकर्ताओं के द्वारा किया गया जिसमें राम सौरभ पाल, लक्ष्मण अमन पाल, सीता पवन पाल, जनक नीरज पाण्डेय, परशुराम रौनक सिंह, रावण विवेक दुबे (भोलू दुबे), बाणासुर अखिलेश सिंह, सदानंद मोनू दुबे, साधु राजा कृष्णा सिंह एवं राकेश सिंह (बी0डी0सी0) ने धोधुआ राजा का सुन्दर अभिनय किया जिसे देखकर पंडाल में बैठे रामभक्त आनंदविभोर हो गए।
रामलीला का संचालन विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर- शिव कुमार सिंह अध्यक्ष,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय (पी0के0) उपाध्यक्ष, पं0 सालिक राम दुबे कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी विजय दुबे, उप व्यवस्थापक आशीष सिंह, जय प्रकाश सिंह (डब्बू),पिंटू सिंह, सहनिर्देशक व साज सज्जा प्रभारी रामचंदर सहित रामभक्त पंडाल में उपस्थित रहें।।