समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था को किसान ने सराहा, किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया

जांजगीर-चांपा, 04 दिसंबर, 2021/ खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान उपार्जन के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति किसानों ने संतोष जाहिर करते हुए उसकी सराहना की है। जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी पर है। जिले के 238 केंद्रों में धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन कटवाकर निर्धारित दिवस को धान बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए छांव, पेयजल, बैठने आदि की व्यवस्था उपार्जन केंद्रों में की गई है। किसानों की सुविधा के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया है। किसानों को स्वयं का बारदाना उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने बारदाना की कीमत 18 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर की है।
जिला मुख्यालय के समीप पेण्ड्री धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान धनीराम कश्यप ने बताया कि उसने टोकन कटवा कर आज 204 कट्टी धान बेचा है। उनके पास करीब 0 10 एकड़ कृषि भूमि है।धान बेचने में उसे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक है। उन्होंने इस समुचित व्यवस्था के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बम्हनीडीह धान उपार्जन केंद्र पर विजय लाल केंवट ने बताया कि धान बेचने के लिए उसे बहुत ही आसानी से बारदाना उपलब्ध कराया गया है। वे टोकन कटवाकर धान बेचने पहुंचे हैं। धान की तुलाई में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
नवापारा के किसान राम शंकर कश्यप ने कहा कि उन्होंने आज धान 180 कट्टी धान बेचा है । धान बेचने में उसको बहुत सहूलियत हुई । राज्य सरकार ने किसानों की सहूलियत का बहुत ध्यान रखा है । उन्होंने राज्य सरकार के प्रति इस व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत सीईओ ने केरा, मिसदा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां करने के दिए निर्देश

Sat Dec 4 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 04 दिसंबर,2021/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ने नवागढ़ विकासखण्ड के केरा एवं मिसदा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। केन्द्र में उन्होंने धान का तौल कराकर  देखा।     जिपं सीईओ ने बताया कि […]

You May Like

advertisement