किसान साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण धान लाएं – प्रभारी सचिव , प्रभारी सचिव ने किया सक्ती विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 21 दिसंबर, 2021/ जांजगीर जिले के प्रभारी और राज्य के गृह सचिव श्री धनंजय देवांगन ने जिले के किसानों से अपील कर कहा है कि वे असुविधा से बचने के लिए धान खरीदी केंद्रों में साफ-सुथरा सुखाकर और गुणवत्तापूर्ण धान लेकर आए ताकि उनके धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रभारी सचिव ने आज सक्ती विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र डुमरपारा, लवसरा और बाराद्वार बस्ती का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा खरीदे गए धान की मात्रा तौलाकर और नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापी। प्रभारी सचिव ने इस दौरान उक्त खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा कि वे धान खरीदी के पहले धान की गुणवत्ता परखें और साफ सुथरा धान क्रय करें। उन्होंने खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए डबल लेयर ड्रेनेज और त्रिपाल की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री देवांगन ने धान की खरीदी के बाद बोरे की सिलाई और निर्देशानुसार व्यवस्थित स्टैकिंग करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने केंद्र प्रभारियों से अब तक खरीदे गए धान की मात्रा भुगतान तथा जारी टोकन की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से उनकी समस्याएं पूछी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सक्ती सुश्री रेना ज़मील, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर और धान खरीदी से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागढ़ में ब्लाक मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी, सैकड़ों लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से मिली प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

Tue Dec 21 , 2021
जांजगीर-चांपा, 21 दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के सफल 3 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के नवागढ़ विकासखंड मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी स्थल पर गत 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement