जो हश्र खेसारी लाल यादव का बिहार के विधानसभा चुनाव में हुआ है वही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होगा- दिनेश लाल यादव

निरहुआ ने कहा कि जल्द ही आजमगढ़ से दिल्ली एक नई ट्रेन चलेगी

आजमगढ़ः बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत में स्टार प्रचारक के रूप में महत्यपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ पहुंच कर भंवरनाथ मंदिर पर दर्शन दर्शन पूजन किया। इस दौरान पाटी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत भी किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद निरहुआ ने कहा कि बिहार में एनडीए को जो जीत मिली है विपक्षीयों को सहन नहीं हो रहा हैं। विपक्षी भले ही कहे कि की ईवीएम हैक हुई है. बोट चोरी हुई है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अगर वोट चोरी होती तो आजमगढ़ से वह चुनाव क्यों हारते ? उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी जब भी चुनाव हारते है तो इस तरह के आरोप लगाते है। उन्होंन कहा कि एनडीए की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। 

लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहें कलह पर उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य का घर छोड़ना बेहद दुखद है ऐसा नहीं होना चाहिए था क्योंकि परिवार से बड़ा कुछ नहीं होता। तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जब परिवार ही साथ नहीं है तो राजनीति करने का क्या मतलब उन्होंने कहा कि वह लालू परिवार के बेहद करीबी है और जब भी समय मिलता है लालू जी से आशीष लेते रहते हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के चुनाव हारने पर उन्होंने कहा कि जो हश्र खेसारी लाल यादव का बिहार के विधानसभा चुनाव में हुआ है वही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होगा। क्योंकि जिस तरह से बिहार के विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर पर टिप्पणी की इसी तरह से अरिखलेश यादव भी मंदिर और सनातन पर टिप्पणी करते हैं जिसे जनता पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादल अब राजनीति में आ गए हैं तो जनता की सेवा करें जीत हार तो लगी रहती है जैसे मैं हार के बाद भी आजमगढ़ के विकास के लिए लगा हुआ हूं।

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 10000 नीतीस सरकार द्वारा दिए जाने को विपक्ष जीत का कारण बता रहा है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि बिहार की जनता गुंडाराज नहीं चाहती थी और राजद के लोग चुनाव जीतने से पहले ही गाने के माध्यम से और अन्य माध्यम से गुंडागर्दी की बात करने लगे थे जनता को उनका गुंडराज पसंद नहीं आया।

आजमगढ़ को लेकर पूर्व सांसद निरहुआ ने कहा कि जल्द ही जिले को आजमगढ़ से दिल्ली के लिए एक गई ट्रेन मिलने वाली है जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्री से बातचीत की है इसके साथ ही वाराणसी से गोरखपुर वाया आजमगढ़ होते हुए रेल लाइन का काम भी आगे बढ़ा है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

Tue Nov 18 , 2025
आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप […]

You May Like

advertisement