केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
जयराम पब्लिक स्कूल में अध्यापिकाओं ने किया महाशिवरात्र का पूजन।
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में भगवान शिव की अपार शक्ति एवं भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम एवं आस्था से मनाया था। स्कूल में कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। इस मौके पर 10 वीं कक्षा की छात्रा महक ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बच्चों महाशिवरात्रि की शुभकामनायें देते हुए बताया कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव कल्याणकारी हैं। भगवान शिव को समर्पित होकर हम अपने जीवन में भी कल्याण कर सकते हैं। इस अवसर पर अध्यापिका प्रभजीत विर्क, किरण गौड़, हरप्रीत, रंजना, नीलम, प्रोमिला, सिमरन, सोनिया वालिया, मोनिका मेहता इत्यादि भी मौजूद रही।
श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्र का पूजन करते हुए अध्यापिकाएं।