फर्जी दरोगा की धमक में रचाई पांचवीं शादी, दुल्हन के सच्चाई जानकर उड़े होश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नवाबगंज क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को फर्जी दरोगा बताकर पाचवीं शादी कर ली। जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुद को दरोगा बताकर युवक ने युवती के साथ विवाह रचा लिया। विवाह के बाद जब विवाहिता ससुराल पहुंची तब उसे उसकी सच्चाई पता चली। युवती के मुताबिक युवक उससे पूर्व चार शादी कर चुका है। यह बात भी उससे छिपाई गई थी।
विवाह से पहले आरोपी ने युवती के पिता से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की जानकारी होने पर जब विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
घटना की तहरीर विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता के परिजनों ने उसके पति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने एक नहीं, बल्कि चार-चार शादियां कर रखी हैं। सभी में उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। इसमें एक महिला जनपद गाजियाबाद, दूसरी थाना क्योलड़िया, तीसरी और चौथी महिला थाना बीसलपुर क्षेत्र की है। उसका सच पता चलने पर युवती और उसके घरवाले हैरान हैं।
नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। एक युवक पर फर्जी दरोगा होने का झांसा देकर शादी कर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली में 500 करोड़ के बिजली बिल बकाया ,एक लाख से अधिक बकाया पर कटेगा कनेक्शन

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। इसको देखते हुए नए चीफ इंजीनियर ने कड़ा आदेश जारी किया है।बिजली विभाग के नए मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालते ही मंडल के सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया […]

You May Like

advertisement