स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सलअपर कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका

स्वतंत्रता दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने भी परेड की सलामी ली।    
कलेक्टर श्री हरिस ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी  संगम  राम, सेकंड कमांड निरीक्षक गणेश राम यादव कर रहें है। परेड में 16 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन, सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन, 5 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण  वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, नगर सेना,एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान है।
जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे।
रिहर्सल में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश  तिवारी, आईपीएस श्री सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड के तिरंगा रैली में हुए शामिल

Wed Aug 13 , 2025
जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने लालबाग मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड के तिरंगा रैली में शामिल हुए। रैली को उन्होंने तिरंगा झंडा लहराकर रवाना किया। उत्साहित एनसीसी कैडेट और […]

You May Like

Breaking News

advertisement