
(पंजाब) फिरोजपुर 03 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
भारत नगर, फिरोजपुर शहर स्थित श्री बापू लक्ष्मण नाथ, मंदिर वाली गली, गली नंबर 6 में कपूर परिवार द्वारा पंचमुखी हनुमान जी के स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों के साथ सत्संग, भजन-कीर्तन एवं प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम का गुणगान करते हुए भक्ति रस का आनंद लिया। प्रभातफेरी के दौरान वातावरण "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोषों से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि यहां गुरुद्वारा साहिब और मंदिर एक ही प्रांगण में स्थित हैं। गुरुद्वारा संगत एवं मंदिर संगत ने मिलकर प्रेम, भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देते हुए तन-मन-धन से सेवा निभाई। यह दृश्य सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस अवसर पर श्याम कपूर, बापू लक्ष्मण नाथ, सुमन, हरमन, मानव, दविंदर कपूर एम सी, कुलदीप कपूर, गुरवर्धन शर्मा, सविता कपूर एम सी और समस्त अमृतवेला परिवार सदस्य उपस्थित रहे।
सत्संग/भजन कीर्तन उपरान्त पंचमुखी हनुमान जी की भव्य आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित संगत ने प्रभु चरणों में सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।


