दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ विधिवत पूजन से किया गया

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ विधिवत पूजन से किया गया

साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने कथा में संदेश दिया कि मृत्यु तो हर एक इंसान को आनी है लेकिन मृत्यु वही सफल है जिसके आने पर जीवन भी सफल हो जाए

फिरोजपुर 01 अप्रैल 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागत कथा के प्रथम दिवस का शुभारम्भ विधिवत पूजन से हुआ जिसमें एडवोकेट कविंदर राजदेव एवं अजय सावन सुक्खा के परिवार ने हिस्सा लिया।कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने कथा का माहात्म्य बताते हुए ‌कहा ‌‍कि हमारे वेद ग्रंथ एक अमूल्य निधि है और वेद व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत महापुराण एक ऐसा ही अनुपम ग्रंथ है॓॓। भीष्म पितामह प्रसंग सुनाते हुऐ साध्वी जी ने बताया कि भीष्म पितामह ने परमात्मा का ध्यान करते हुए अपनी देह का परित्याग किया और परमगति को प्राप्त किया। यह प्रसंग हमे संदेश देता है कि मृत्यु तो हर एक इंसान को आनी है, लेकिन मृत्यु वही सफल है जिसके आने पर जीवन भी सफल हो जाये। इसलिए इंसान को चाहिए कि समय रहते उस ईश्वर को जान ले तभी उसका जीवन व मृत्यु दोनो सफल हो सकते हैं।‌
परीक्षित प्रसंग सुनाते हुए साध्वी जी ने बताया कि उस समय तो कलिकाल का अभी प्रारंभ ही था, फिर भी राजा परीक्षित से इतना बडा़ अपराध हो गया। आज तो कलिकाल अपनी चरम सीमा पर है, तो क्या इसका प्रभाव हमारे ऊपर नहीं पड़ेगा? अवश्य पड़ेगा, आज समाज की हालत देखें, हर ओर अधर्म, अनाचार, पापाचार का बोलबाला है। हर मानव घृणा, द्वेष नफरत की आग में जल रहा है, ऐसे में आवश्यकता है , एक ऐसे पथप्रदर्शक की जो मानव को सही राह दिखा, उसके जीवन को सही दिशा दे सके।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्यानी, पार्षद अशोक जैरथ,नरेश मित्तल,मास्टर रोशन लाल भुसरी,बाबू लाल अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सन्त समाज द्वारा सुमधुर भजनों का गायन किया गया। दीपक नागपाल,मनमोहन सिंह,सरदार गुरमीत सिंह रानू,सतनाम चन्द, सुशील जैन, संदीप कटारिया, हरीश कटारिया और डॉ सुमित कटारिया ने आरती में विशेष रूप से हिस्सा लिया। कथा के बाद सारी संगत के लिए लंगर का प्रबन्ध किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनएसएस का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Sat Apr 1 , 2023
एनएसएस का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि में संचालित विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ सफल समापन। कुरुक्षेत्र, 01 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement