देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से : डा. अरविंद शर्मा

देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से : डा. अरविंद शर्मा

पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पिहोवा में भगवान श्री परशुराम चौक का किया उद्घाटन।
चौक के निर्माण पर खर्च हुआ करीब 50 लाख का बजट, पिहोवा के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएगा भव्य चौक। कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 20 मार्च : हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी को पिहोवा में बनाए गए भगवान श्री परशुराम चौक से प्रेरणा मिलेगी। इस चौक से भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर आगे बढ़ने के लिए युवाओं को आत्म बल मिलेगा। इतना ही नहीं यह भव्य चौक तीर्थ नगरी पिहोवा के सौंदर्यीकरण में भी चार चांद लगाएगा।
पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को पिहोवा में नगरपालिका की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पिहोवा में नगरपालिका की तरफ से भगवान श्री परशुराम चौक का उदघाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने मां सरस्वती मंदिर में माथा टेका और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तीर्थ नगरी पिहोवा में बनाए गए भगवान श्री परशुराम चौक से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस तीर्थ नगरी में हर वर्ष देश विदेश में लाखों श्रद्धालु पहुंचते है और इस चौक की भव्यता और सौंदर्यीकरण की अनूठी छाप यह पर्यटक अपने- अपने गृह क्षेत्र में लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश में लगातार पर्यटन के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे है और हर चिन्हित क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। इस सरकार के कार्यकाल में मोरनी हिल्स, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार की इन योजनाओं से प्रदेश में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिहोवा में भगवान श्री परशुराम के नाम से भव्य और सुंदर चौक बनाकर एक सराहनीय कार्य किया है। इस चौक पर स्थापित किए गए भव्य शंख और उस पर भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा लगने से तीर्थ नगरी पिहोवा के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरस्वती नदी के पानी के बहाव को पिहोवा तक तेजी से चलाने का कार्य किया जाएगा, पिहोवा ड्रेन को सरस्वती ड्रेन घोषित किया जाएगा और मुख्यमंत्री की घोषणाओं में पिहोवा के मुख्य मार्ग को फोरलेन करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी पिहोवा के मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मुख्य चौक पर भव्य और सुंदर शंख चौक को चार चांद लगाएगा। इस चौक के जीर्णोद्घार पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च किया है। इस तीर्थ स्थली को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए लगातार सरकार की तरफ से कार्य किए जा रहे है। इस तीर्थ नगरी में सरस्वती महोत्सव और अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करके पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है।
नगरपालिका के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर नगरी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस तीर्थ नगरी में सरस्वती द्वार के सामने मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया है। उन्होंने कहा कि इस शंख का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं शिल्पकार राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार द्वारा किया गया है। इस शंख को मुख्य चौक पर स्थापित कर दिया गया है और चौक व आस पास के क्षेत्र को भी भव्य और सुंदर बनाया गया है। जहां कुरुक्षेत्र रोड पर भी डिवाइडर पर गमलों का निर्माण कर ऑर्नामेंटल प्लांट लगाए गए है। इन तमाम विकास कार्यो पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। इन कार्यों से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंचने का एहसास होगा।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, इस्माईलाबाद नगरपालिका अध्यक्ष मेघा बसंल,भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी,शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि, राकेश पुरोहित, कार्तिक चक्रपाणि, देवीदयाल शर्मा, एडवोकेट एसडी मुरार, एडवोकेट मोहित शर्मा,गीता शर्मा के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम अनिल कुमार दून, डीएमसी अमन कुमार, नगरपालिका सचिव अशोक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

Fri Mar 20 , 2026
डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 पलवल,20 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को डॉ. राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ की […]

You May Like

advertisement