किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल-पल जुड़ा रहता है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल-पल जुड़ा रहता है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आजादी के अमृतमहोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कुरुक्षेत्र : आजादी के अमृतमहोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र, समाजसेवी एवं राइट ग्रुप के चेयरमैन डी. पी. चौधरी, काइंड बीइंग्स के अध्यक्ष राघव गर्ग, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी , स्वामी विप्र दास जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहन, भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण से संयुक्त रूप से किया।काइंड बिंग्स के स्वयसेवकों के मार्गदर्शन मे मातृभूमि शिक्षा मन्दिर के विद्यार्थिओ ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहाकिसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल-पल जुड़ा रहता है। भारत के पास गर्व करने के लिए समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भंडार है। आज़ादी अमृत महोत्सव स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत महोत्सव है, यह नए विचारों का अमृत है, यह नए संकल्पों का अमृत है,आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की आत्मनिर्भरता का अमृत है। डा.मिश्र ने कहा 21वीं सदी का भारत आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा रहा है। कोरोना काल में यह सारे विश्व के सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो गया कि आत्मनिर्भर भारत मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में, वैक्सीन निर्माण में एक स्वस्थ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जिसने न केवल अपनी अपितु विश्व के अनेक देशों की जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए भरसक प्रयास किए तथा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई। आज भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. पी. चौधरी ने कहा मातृभूमि सेवा मिशन समाज के निराश्रित बच्चों का सर्वागीन विकास कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का एक महान कार्य कर रहा है। वास्तव मे मातृभूमि सेवा मिशन के समस्त सेवा प्रकल्प आत्म निर्भर भारत के निर्माण की संकल्पना है। स्वामी विप्रदास ने कहा आजादी का अमृत्महोत्सव प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव एवं आत्मसम्मन का पर्व है। कार्यक्रम को गुरनाम सैनी, भारतीय योग संस्थान के हरियाणा प्रधान ओम प्रकाश बिबियान, राष्ट्र जागरण मंच बराड़ा अम्बाला के प्रधान संजय बंसल, जीतेन्द्र बंसल एवं धर्मपाल सैनी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम् का संचालन मानव एवं जाह्नवी ने किया। आभार ज्ञापन अनिशा ने किया। कार्यकतम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से हुआ। कार्यक्रम मे प्रदीप आर्य, सुमन तोमर, यशपाल, हुकुम सिंह, एडवोकेट जसविंद्र कश्यप, राष्ट्र जागरण मंच बराड़ा अम्बाला के संस्थापक अमरिंदर सिंह, शिक्षक बाबूराम, सरपंच करनेल सैनी, सरपंच अरविन्द कुमार, भाजपा नेत्री समाजसेविका रेनू खुग्गर सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधि के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस , तिरंगा फैराकर वंदे मातरम के लगाए नारे

Mon Aug 15 , 2022
कन्नौज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस , तिरंगा फैराकर वंदे मातरम के लगाए नारे।अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। कन्नौज जनपद के राजपुर गांव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। गांव के लोगों के साथ तिरंगा प्रभात फेरी निकाली। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर […]

You May Like

advertisement