अयोध्या: अयोध्या के रामकथा पार्क में युवा भाजपाईयों का जमावड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या का विधानसभा चुनाव अभियान आज अयोध्या से युवा समागम कर रामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्या:—–
अयोध्या के रामकथा पार्क में युवा भाजपाईयों का जमावड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व
सांसद तेजस्वी सूर्या का विधानसभा चुनाव अभियान आज अयोध्या से
युवा समागम कर रामलला का करेंगे दर्शन
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सासंद तेजस्वी सूर्या आज अयोध्या से अपना चुनावी अभियान आरंभ करने जा रहे हैं!भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या विधानसभा चुनाव 2022 उत्तर प्रदेश को लेकर अपने अभियान का आरंभ आज अयोध्या के करने जा रहे हैंl वे सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में अयोध्या की मिट्‌टी को माथे पर लगा अभियान को धार देंगेlकार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विशाल मिश्र
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विशाल मिश्र महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लियाl उन्होंने कार्यक्रम में किसी भी तरह की समस्या न होने व युवाओं के आवागमन का ध्यान रखने व संयम बनाए रखने की बात कहीl उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावनभूमि पर सांसद श्री सूर्या का जोरदार स्वागत होगाl भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से उनका अभियान पूरी तरह सफल होगा और भाजपा प्रदेश में भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगीl1 अक्टूबर को लखनऊ मे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वह शामिल होंगे
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 2022 विधानसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश प्रवास की शुरुआत अयोध्या से करेंगे। 30 सितम्बर यहां रामलला का दर्शन व रामकथा पार्क में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को लखनऊ मे प्रदेश कार्य समिति की बैठक में वह शामिल होंगे।
अयोध्या के रामकथा पार्क में युवा समागम की तैयारी बैठक करते युवा भाजपा नेता
अयोध्या के रामकथा पार्क में युवा समागम की तैयारी बैठक करते युवा भाजपा नेता
युवा समागम में चार से पांच हजार नौजवानों की उपस्थिति रहेगी।उन्होंने बताया कि तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद है। अनेक विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए वह जाने जाते है। उनका अयोध्या प्रथम बार आगमन हो रहा है जिसके लिए दर्जनभर स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां हैं।राम कथा पार्क में युवा समागम में चार से पांच हजार नौजवानों की उपस्थिति रहेगी। यह कार्यक्रम एक बजे आयोजित होगा जिसमें सीमावर्ती जनपदों के युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : बीकापुर: दुष्कर्म पीड़िता की मां ने मेडिकल ना कराने का पुलिस पर लगाया आरोप

Thu Sep 30 , 2021
अयोध्या:——-बीकापुर: दुष्कर्म पीड़िता की मां ने मेडिकल ना कराने का पुलिस पर लगाया आरोप▪️ युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस हुआ है दर्ज➖➖➖➖➖➖➖➖➖मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याबीकापुर /अयोध्या============= हमारे बीकापुर संवाददाता के अनुसार कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंदबुद्धि […]

You May Like

advertisement