उत्तराखंड: सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ से सरकार चिंतित, मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाया

उत्तराखंड: सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ से सरकार चिंतित, मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाया,
सागर मलिक

मुख्य सचिव ने बिना इजाजत सरकारी काम में बाहरी लोगों को रखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ होने की शिकायत संज्ञान में आने के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो बिना अनुमति के सरकारी काम में बाहरी लोगों का सहयोग ले रहे हैं।

इस संबंध में उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, सभी विभागाध्यक्षों और सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक को पत्र जारी किया है। शासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों में कतिपय अधिकारी व कर्मचारी बिना विभाग की अनुमति लिए सरकारी कार्यों में सहयोग के नाम पर बाहरी व्यक्तियों को अपने साथ रख रहे हैं,

शासन ने इसे अनुचित माना है। इससे भ्रष्टाचार निवारण के संबंध में कर्मचारियों एवं आम जनता के बीच नकारात्मक संदेश भी जाता है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि विभागों में यदि ऐसा कोई भी प्रकरण सामने आता है तो ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

सरकारी तंत्र में बाहरी व्यक्ति की घुसपैठ से ये है खतरा

-विभाग की गोपनीय सूचनाओं लीक हो सकती है

  • महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव व निविदाएं प्रभावित हो सकती हैं

-पत्रावलियों, पत्रों और नीतिगत योजनाओं के एवज में भ्रष्टाचार संभव

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ करती पुलिस

Thu May 8 , 2025
उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ करती पुलिस, सागर मलिक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन के बाद देहरादून में पुलिस हाई अलर्ट पर है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा […]

You May Like

advertisement