
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुश्री सोनाली मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय, बरेली व श्री प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर, बरेली द्वारा राजकीय महिला शरणालय, सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वहां निवासरत महिलाओं की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की देखभाल, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान वहां म0उ0नि0 विनीता गौस्वामी, म0हे0कां0 रीता यादव व म0कां0 अंशुल व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं एवं संबंधित अधिकारियों को निरंतर सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।


