भव्य खाटू श्याम संकीर्तन में मस्ती में झूमे श्रद्धालु,अग्रवाल धर्मशाला में नववर्ष पर हुआ भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन

भव्य खाटू श्याम संकीर्तन में मस्ती में झूमे श्रद्धालु,अग्रवाल धर्मशाला में नववर्ष पर हुआ भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में खाटू श्याम संकीर्तन का किया गया आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 2 जनवरी : हर वर्ष की भांति नव वर्ष के अवसर पर देर शाम श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य खाटू श्याम संकीर्तन के कार्यक्रम में जहां हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस खाटू श्याम संकीर्तन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और  खाटू श्याम संकीर्तन कलाकारों के भजनों में श्रद्धालु मस्ती में देर रात तक झूमते रहे।  हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग ने कहा कि आज भव्य भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोग मस्ती में खूब आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने से समाज में प्रेरणा देने का काम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों का जीवन मंगलमय होगा। राम निवास गर्ग ने कहा कि आज की पीढ़ी को आध्यात्मिकता की ओर ले जाना जरूरी है। इसी अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने भी कहा कि पूरा वर्ष समाज के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि रहे और लोग उन्नति करें। उन्होंने कहा कि परमात्मा के नाम का गुणगान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। कार्यक्रम में गौरव सिंगला, कपिल मित्तल, प्रदीप सिंगला, दीपक सिंगला, राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग, भरतू गर्ग, विनोद गर्ग, राजेश्वर गोयल, अंशुल बंसल, अश्विनी जिंदल, विनय गुप्ता, विपिन अग्रवाल, हंस राज सिंगला, अशोक गोयल, सुशील सिंगला, महेंद्र सिंगला, बृज भूषण जिंदल, राजेश सिंगला, संजीव गर्ग, रामेश्वर जिंदल, मुनीश मित्तल, जंग बहादुर सिंगला,  योगेश गर्ग, सचिन गुप्ता, रमेश गोयल, रानी गोयल, पिंकी जैन, निशी गुप्ता, मंजू सिंगला, शैंकी बंसल, विशाल सिंगला, रवि अग्रवाल, मनीष जिंदल, अवनीश गोयल, सुदर्शन अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंगला, विशेष गर्ग व संजय गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
खाटू श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालु एवं मुख्य अतिथि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग का स्वागत करते हुए समाज के लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम की पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने किया पहली मंजिल का उद्धाटन</em>

Mon Jan 2 , 2023
श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम की पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने किया पहली मंजिल का उद्धाटन कमेटी अध्यक्ष हरीश गोयल व कमेटी के सदस्यों ने विधायक का किया जोरदार स्वागत फिरोज़पुर, 02 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= फिरोज़पुर कैंट में स्थित श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम […]

You May Like

advertisement