जालौन:श्री मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा

श्री मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा

कोंच(जालौन)श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ के पूर्व कलश यात्रा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसमें भागवत प्रेमियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया प्राप्त बिबरण के अनुसार श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान संगीतमय कथा का शुभारंभ सागर तालाब स्थित बलदाऊ धर्मशाला से कलश यात्रा के रूप में किया गया जो नगर के मुख्य मार्ग सागर चौकी होते हुए चन्दकुआँ स्टेट बैंक से लवली चौराहा होते हुए मुख्य बाजार से नगर पालिका परिषद कार्यालय से होती हुई मार्कंडेस्वर तिराहा होते हुए गल्ला मंडी परिसर में कथा मंच पर कलश यात्रा के समापन हुआ इस कलश यात्रा में मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि बृन्दावन धाम एक रथ पर विराजमान थीं वहीं बिद्यालय की बालिकाएं रानी लक्ष्मी बाई व राधाकृष्ण की झाकियां कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहीं थीं वहीं माताएं बहिनें अपने सिर पर कलश को शोभित करते हुए साथ साथ चल रहीं थीं और बजरंग दल के कार्यकर्ता तिरंगा झंडा व भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे वहीं भागवत कलश यात्रा में बैण्ड बाजे अपने सुरों से कलश यात्रा में चार चांद लगा रहे थे कलश यात्रा के दौरान भक्त गणों द्वारा पुष्प वर्षा भी गयी वहीं कलश यात्रा के पूर्व क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने बलदाऊ धर्मशाला पहुंचकर भागवत कथा वाचक दीदी पुष्पांजलि के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद कलश यात्रा में शामिल हुए वहीं गल्ला मंडी के व्यापारी गणमान्य नागरिक पत्रकार पुलिस प्रशासन भी कलश यात्रा में अपना सहयोग दे रहे थे भागवत कथा के बारे में कथा वाचक दीदी पुष्पांजलि ने बताया कि यह कथा श्री हरिलीला संस्थान के तत्वाधान में यह अनुष्ठान हो रहा है जिसमें परीक्षित अशोक निरंजन पत्नी गुड्डी निरंजन के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे वहीं मानस दीदी ने यह भी बताया कि हम एक संकल्प यात्रा पूरे भारत मे अनाथ बेसहारा बेटियों परित्यक्त माताएं के सहयोग एवं शिक्षा और आवास के लिए निकले हैं वहीं कथा के प्रथम दिन दीदी ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सदमार्ग दिखाती है जिसका अनुशरण करते हुए मनुष्य सदमार्ग पर चलता है तो वह मोक्ष को प्राप्त होता है और इसके द्वारा ही कलयुग में मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है कथा के अंत मे परीक्षत अशोक निरंजन पत्नी गुड्डी निरंजन के द्वारा आरती उतारी गयी और प्रसाद बितरण किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:निराश्रित बालक बालिका जो है रघुनाथ के देश मे अनाथ नही हो सकता है- पुष्पाजंलि

Thu Dec 9 , 2021
निराश्रित बालक बालिका जो है रघुनाथ के देश मे अनाथ नही हो सकता है- पुष्पाजंलि मंडी मे हो रही कथा मे रसपान हेतु आमंत्रित है- मानस पुत्री पुष्पांजलि कोंच(जालौन) गल्ला मंडी मे के सभागार में श्री मद भागवत कथा से पूर्व कथा व्यास अंतराष्ट्रीय सन्त मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि ने […]

You May Like

advertisement