ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 मई 2026/ विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोण्डाहूर के आश्रित ग्राम (बसाहट) मातालकुडुम के ग्रामीणों द्वारा झरिया का पानी पेयजल के तौर पर उपयोग करने का मामला आया था। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम मातालकुडुम में स्थापित हैण्डपंप को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुधारा गया, जिसके पश्चात उक्त हैण्डपंप से वर्तमान में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा एक अतिरिक्त हैण्डपंप खनन के लिए विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम (बसाहट) में लगभग 15 परिवार निवासरत हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पलट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर

Wed May 27 , 2026
धमतरी, 27 मई 2026/ धमतरी विकासखंड के ग्राम पीपरछेड़ी में 21 मई को आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर दिव्यांग युवक नागेश देशमुख के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। वर्षों से कठिनाइयों के बीच शिक्षा प्राप्त कर रहे नागेश के लिए यह दिन इसलिए खास बन गया, क्योंकि उन्हें […]

You May Like

advertisement