अकलतरा निवेश क्षेत्र की विकास योजना तैयार करने सुनवाई संपन्न

 जांजगीर-चांपा, 11 फरवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17 (क) के तहत अकलतरा निवेश क्षेत्र की विकास योजना तैयार करने हेतु गठित समिति की सुनवाई आज जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष जांजगीर में संपन्न हुई।
 बैठक में संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बिलासपुर श्री विनीत नायर सहायक संचालक श्री रोहित कुमार गुप्ता उपस्थित थे। अकलतरा विकास योजना 2031 (प्रारूप ) प्रकाशन तिथि से निर्धारित अवधि तक प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव पर सुनवाई की गई। संबंधित क्षेत्र के सरपंच, आपत्तिकर्ता एवं सुझाव कर्ता सुनवाई में उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व दलहन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में दलहन उत्पादन के इतिहास की दी गई जानकारी

Fri Feb 11 , 2022
जांजगीर-चांपा 11 फरवरी 2022/ भारत के आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निर्देशानुसार जांजगीर के एस.बी.आई. स्वरोजगार केंद्र में विश्व दलहन दिवस मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित और प्रक्षेत्र […]

You May Like

advertisement