ब्रह्मपुरी से निकली ऐतिहासिक राम बारात ,भगवान श्री राम की झांकी व भगवान नरसिंह की झांकी के दर्शन कर लोगों ने होली का गुलाल उड़ाया

ब्रह्मपुरी से निकली ऐतिहासिक राम बारात ,भगवान श्री राम की झांकी व भगवान नरसिंह की झांकी के दर्शन कर लोगों ने होली का गुलाल उड़ाया

दीपक शर्मा ( संवाददाता)

बरेली : ब्रह्म पुरी से आज ऐतिहासिक रामबारात निकाली गई। इस मौके पर हजारों लोग भगवान राम की इस बारात के साक्षी बने। होली औऱ बारात के मौके पर हुरियारों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर मोर्चा लिया। जिला उन शहरों में शुमार रखता है जहां की होली विरासत के रूप में अपनी पहचान रखती है। यही वजह है कि होली के मौके पर दूर दूर से होली के रंग में रंगने के लिए अपने करीबियों के यहां बरेली आते है। बरेली में होली के मौके पर दुनिया की ऐतिहासिक और इकलौती रामलीला होती है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश काल मे 1861 में शुरू हुई थी तबसे ये यहां लगातार हो रही है और फागुन की पूर्णिमा यानी छोटी होली वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़रती है। इस दौरान पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर हो जाता है। 2008 में यूनेस्को ने इस रामलीला को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल किया था। 2015 में बरेली की होली वाली रामलीला को विश्व धरोहर भी घोषित किया गया।
रामलीला का खास आयोजन राम बारात होती है। राम बारात फागुन की पूर्णिमा (छोटी होली) वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। राम बारात में प्रभु श्री राम की झांकी, भगवान नरसिंह की झांकी के अलावा सैकड़ो खुले ट्रालो में बड़े बड़े ड्रमों में रंग भरकर रखा जाता है। सभी ट्रालो पर सैकड़ो हुरियारे होते है जो बड़े बड़े पम्पो से एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते है। बरेली की होली पर ये रामबारात अपने आप मे इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि यहां शहर के मुख्य चौराहों पर हुरियारों के ऊपर लोग रंगों की बरसात करते है तो कहीं कहीं पर मुस्लिम समुदाय के लोग फूलों से राम बारात का स्वागत करते है। यानी हिन्दू मुसलमान मिलकर इंसानी रंगों को चटक प्रदान करते है हालांकि कुछ जगहों पर शरारती तत्वों द्वारा छुट पुट उपद्रव भी किया जाता है साथ ही लोग होली में नशा करके मारपीट करते हैं कीचड़ दूसरों पर फेंकते हैं महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। कोई किसी के कपड़े फाड़ता है तो कोई अर्धनग्न होकर सड़क पर लेट कर डांस भी करता है। होली के कई रंग यहां दिखाई देते हैं।
आज ये ऐतिहासिक बारात पूरे वैभव और उल्लास के साथ निकली। कहीं फूलों की बरसात हुई तो कहीं गुलाल उड़ाकर राम बारात का उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। ब्रह्मपुरी से पारंपरिक तरीके से पूजा- अर्चना के बाद रथ में श्रीराम की झांकी निकली और आगे बाजे गाजे के साथ नाचते झूमते हुरियारों की टोली। खत्री महासभा के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने श्रीराम की आरती उतारी। सभा के अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी, डॉक्टर विनोद पागरानी सहित समस्त पदाधिकारियों ने विधि विधान से पूजन किया और जय श्री राम के जयकारों से इलाका गूंज उठा।जगह जगह रंगों की जबरदस्त मोर्चाबंदी हमेशा की तरह उत्साह के रंग में सराबोर रही। राम बारात के दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम दिखे और संवदेनशील क्षेत्रों में फोर्स भी तैनात रही। बड़ी बमनपुरी से शुरू हुई राम बारात बिहारीपुर ढाल, इस्लामिया मार्केट, नावेल्टी चौराहा, रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिकलापुर, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला, सिटी स्टेशन से डलाव वाली मठिया होती हुई बमनपुरी के नरसिंह मंदिर पर समाप्त हुई। जिला परिषद गेट पर कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने राम बारात का स्वागत किया और फ़िर वो भी रथ पर सवार हो गए, सभा के सभी पदाधिकारी पूरे रास्ते मुस्तैदी के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाते दिखे। बड़े बाजार में सीता राम कूँचा पर दीपक सामवेदी, लकी, दीपू रस्तोगी, संजय गोयल, संजय आनंद, सतीश अग्रवाल, रोमी वीर जी, संजय रस्तोगी संजय आनंद, रचित रस्तोगी ने भव्य स्वागत किया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कल भगवान नरसिंह जी की शोभायात्रा निकलेगी। जो यहीं आकर दोपहर एक बजे संपन्न होगी। राम बारात में अंशु सक्सेना, महेश पंडित, पंकज मिश्रा, राजू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, लवलीन कपूर, नवीन शर्मा, विवेक शर्मा, गौरव सक्सेना, पंडित सुरेश कटिहा, सत्येंद्र पांडेय, महिवाल रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, पंडित विनोद शर्मा, संजीव रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, दिनेश दद्दा, अजीत रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, बंटी रस्तोगी, अनिल कुमार सैनी, सुरेश रस्तोगी, आशीष रस्तोगी आदि रामभक्त शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनाथालय में बच्चों के साथ हर्ष - उल्लास और उमंग के साथ बाटी होली की खुशियां

Tue Mar 7 , 2023
अनाथालय में बच्चों के साथ हर्ष – उल्लास और उमंग के साथ बाटी होली की खुशियां दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा मंगलवार को आर्य समाज अनाथालय में बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े ही हर्ष – उल्लास और उमंग के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement