श्री गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव झिड़ी धाम में धूमधाम से हुआ संपन्न

श्री गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव झिड़ी धाम में धूमधाम से हुआ संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा ब्रह्मलीन शारदे सदगुरुदेव श्री रामनाथ अरोड़ा जी की स्मृति में गुरु पूर्णिमा का उत्सव 29 जुलाई को झिडी धाम मे धूमधाम से मनाया गया, प्रातः 9:30 बजे ज्योति प्रज्जवलन हुई, तत्पश्चात संकीर्तन हुआ , भजन गायक जगदीश भाटिया ने भावपूर्ण भजन गाया” * लगा ना दिल बहारों से बहारों का भरोसा है क्या….
“.. सचिन खत्री ने गाया” तेरी कृपा ही मेरा सब कुछ. ओ मेरे सद्गुरु प्यारे.”.. भजन “जिसकी लागी रे लगन भगवान में, उसका दिया भी चलेगा तूफान में,” कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारा चलाता रहा, सैकड़ो की संख्या में बाहर से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, काशीपुर, मुरादाबाद, रुद्रपुर, दिल्ली , रामपुर, आदि स्थानों से लोग पधारे ,सभी भक्तों ने सरोवर में भी स्नान कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया है, बरेली के सभी मंदिर कमेटी अपने परिकर के साथ पधारे, श्री रामायण मंदिर, हरि मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, दरगाह मंदिर, श्री शिव शक्ति मंदिर, भारत माता मंदिर, सभी मंदिरों की कमेटी के सदस्य पधारे, वह सब का स्वागत माला पहना कर किया गया, प्रसाद व भंडारा देर शाम तक चलता रहा, सतगुरु कृपा प्राप्त सभी कर्मठ सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी। यह सारी जानकारी भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गायत्री यज्ञ, भजन संकीर्तन, विचार गोष्ठी, गुरु पूजन के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा

Thu Jul 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार गायत्री महिला मंडल एवं अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम गयात्री सेवा आश्रम पर धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर नेपाल सिंह तथा सुरेश कुमार ने संगीत वध गायत्री यज्ञ संपन्न कराया।कृष्ण कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement