व्यापारियों ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
गुरसहायगंज से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गुरसहायगंज के तत्वाधान में अपह्रत व्यापारी श्री विकास गुप्ता जी की सकुशल घर वापसी के उपरांत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जनपद कन्नौज के जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा जी,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार जी के साथ सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की पूरी टीम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक श्री शांति स्वरूप मिश्रा जी के द्वारा कि गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष जनपद कन्नौज श्री अनिल कुमार गुप्त जी,प्रांतीय सदस्य श्री मनोज अग्रवाल जी,जिला उपाध्यक्ष श्री विजय दुबे जी,जिला उपाध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री इन्द्र कुमार गुप्ता जी, प्रमुख व्यवसाई श्री अतुल दीक्षित जी,श्री राकेश चंद्र वर्मा जी,श्री राधेश्याम सेजवार जी, श्री रामकुमार पाठक जी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्री शिवम् राज वर्मा जी, समधन चेयरमैन मुश्ताक अली भुटटो जी,श्री आलोक झा जी,श्री धर्मेंद्र गुप्ता जी,श्री सुशील कुमार गुप्ता जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रंजीत गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा जी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।