आस्था, श्रद्धा व पवित्रता से ही किसी तीर्थ की महत्ता है : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर :- देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, गौ सेवा, संस्कृत, चिकित्सा, अध्यात्म, तकनीकी इत्यादि क्षेत्रों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कात्यायनी मंदिर के समक्ष ब्रह्मसरोवर पर विधिवत आरती की तथा पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प. बलराम शर्मा के परिवार के सदस्यों ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का स्वागत किया एवं आरती में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
ब्रह्मचारी जिस समय आरती में पहुंचे गीता के श्लोकों व मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आरती के उपरांत ब्रह्मचारी ने कहा कि किसी भी तीर्थ की महत्ता श्रद्धालुओं के आस्था, श्रद्धा एवं पवित्रता से है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न हुई पावन गीता का संदेश पूरे विश्व में मानव समाज के कल्याण के लिए पहुंच रहा है। कुरुक्षेत्र तीर्थों की संगम स्थली है। यहां के तीर्थों की अपनी विशेष महत्व है। इन्हीं तीर्थों पर ऋषि मुनियों ने तप किया है। ब्रह्मचारी ने कहा कि कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहां मोक्ष की प्राप्ति होती है। मानव समाज के कल्याण के लिए यहां के तीर्थों की महत्ता विश्व के कोने कोने में पहुंचनी चाहिए। यहां के तीर्थों का बहुत ही पौराणिक महत्व है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का जहां अनेकों बार आगमन हुआ है तो महान संत महापुरुषों के पैर इस धरती पर पड़े हैं। सूर्यग्रहण व अमावस्या इत्यादि अन्य अवसरों पर ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अगर तीर्थों की महत्ता संसार भर में पहुंचेगी तो देश के अन्य तीर्थों की भांति यहां भी प्रतिदिन हजारों लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। तीर्थों की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने में स्थानीय लोग भी काफी योगदान दे सकते हैं। ब्रह्मसरोवर आरती के उपरांत परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कात्यायनी मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
ब्रह्मसरोवर पर आरती के अवसर पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं द्वारा किल्ले वाली गली फिरोज़पुर शहर में मनाया गया हर्षोउल्लास के साथ गणेश उत्सव

Mon Sep 13 , 2021
फिरोज़पुर 12 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फिरोजपुर किल्ले वाली गली में अमृत वेला प्रभात सोसाइटी व नगर निवासियों युवाओं बच्चों के सहयोग से हर्षोउल्लास मनाया गया श्री गणेश जी के समक्ष बैठ करन मोंगा प्रिन्स चावला अशवनी शर्मा नारायण दास पाली अरुण नन्दा सचिन नारंग राजेश वासदेवा जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement